अबू सालेम को पैरोल दी तो पुर्तगाल से बिगड़ेंगे रिश्ते! बॉम्बे हाईकोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की दो टूक
January 20, 2026

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम की पैरोल अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सरकार ने हलफनामे में कहा कि सालेम एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी है और उसे पुर्तगाल के साथ एक विशेष संधि के तहत भारत लाया गया है। यदि वह पैरोल के दौरान फरार होता है, तो भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंध गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
सीबीआई ने भी सालेम को पैरोल दिए जाने को लेकर चेतावनी दी है कि इससे सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता है। सालेम ने अपने भाई की मृत्यु के बाद १४ दिन की पैरोल मांगी थी, लेकिन सरकार ने इसे अधिकतम २ दिन तक सीमित रखने की बात कही है। अब इस मामले की अगली सुनवाई २८ जनवरी को होगी।