MP में गूगल का बड़ा निवेश! आईटी और डेटा सेंटर के लिए दावोस से आई बड़ी खुशखबरी

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में मध्यप्रदेश सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने राज्य के आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है। मंगलवार को दावोस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में गूगल के एशिया पैसिफिक प्रेसिडेंट संजय गुप्ता और मध्यप्रदेश के उच्चाधिकारियों के बीच भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

संजय गुप्ता ने मध्यप्रदेश की बढ़ती क्षमताओं और सरकार के सहयोगी दृष्टिकोण की सराहना की। इस संभावित निवेश से न केवल राज्य में आधुनिक तकनीकी बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे।

बैठक का एक मुख्य केंद्र बिंदु ‘जेमिनी एआई’ (Gemini AI) रहा। गूगल और राज्य सरकार के बीच इस बात पर संवाद हुआ कि कैसे शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से डिजिटल समाधान लागू किए जा सकते हैं। इससे किसानों को सटीक जानकारी और छात्रों को विश्वस्तरीय डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म मिल सकेगा।

नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य ने अपनी भावी ‘हरित ऊर्जा आधारित नीति’ का खाका भी पेश किया। डेटा सेंटर जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए निरंतर बिजली आपूर्ति हेतु मध्य प्रदेश सरकार ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दे रही है। गूगल ने राज्य के इस पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण का स्वागत किया है, जो भविष्य में बड़े औद्योगिक निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *