गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड पुलिस का बजा डंका! राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे ये जांबाज अधिकारी

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के लिए खुशियों की सौगात आई है। केंद्र सरकार ने विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की है। इस सूची के सामने आते ही पुलिस महकमे में गर्व और उत्साह का माहौल है।

आईजीपी (कार्मिक/मुख्यालय) योगेंद्र सिंह रावत को उनके असाधारण करियर और विशिष्ट सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक’ (PSM) से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात कई अन्य अधिकारियों को ‘मेधावी सेवा पदक’ (MSM) के लिए चुना गया है। इनमें रुद्रप्रयाग के डीएसपी प्रबोध कुमार घिल्डियाल, चंपावत के डीएसपी शिवराज सिंह, विजिलेंस इंस्पेक्टर ज्योति चौहान, इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र और एएसआई साजिद अली शामिल हैं।

दमकल विभाग (Fire Service) ने भी अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया है। देहरादून के लीडिंग फायरमैन गिरीश चंद्र लोहानी और मुकेश कुमार पोखरियाल को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति से मिला यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरी उत्तराखंड पुलिस की निष्ठा का प्रमाण है। यह सम्मान भविष्य में पुलिस बल के मनोबल को और बढ़ाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *