Border 2 Box Office: 9वें दिन भी सनी देओल का ‘ढाई किलो का हाथ’ भारी, 250 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म!

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देशभक्ति और जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने अपने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को कमाई में शानदार उछाल दिखाया है।
9वें दिन की जबरदस्त कमाई: सैकनिलक (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन भारत में सभी भाषाओं में 11.38 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। शुरुआती 8 दिनों में 235 करोड़ बटोरने वाली इस फिल्म की कुल भारतीय कमाई अब 246.38 करोड़ रुपये हो गई है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि कल (रविवार) तक फिल्म बड़ी आसानी से 250 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे: वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार सफर के दौरान सनी देओल ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘दृश्यम 2’, ‘बैंग बैंग’ और ‘RRR (हिंदी)’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे वीकेंड में बढ़ी ऑक्यूपेंसी यह साबित करती है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है।