कोलकाता अग्निकांड: ‘मोमो फैक्ट्री में किसका काला धन?’, अमित शाह ने ममता बनर्जी से पूछे 5 तीखे सवाल!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कोलकाता के आनंदपुर अग्निकांड को ‘भ्रष्टाचार का परिणाम’ करार दिया है। परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 21 मजदूरों की जान जाना कोई साधारण दुर्घटना नहीं है, बल्कि टीएमसी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत है।

अमित शाह ने सीधे तौर पर ‘वॉव! मोमो’ (Wow! Momo) के गोदाम और बगल के डेकोरेटर गोदाम में लगी आग पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, “ममता दीदी बताएं कि इस मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा लगा है? फैक्ट्री का मालिक किसके संरक्षण में विदेश भाग गया और उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?” शाह ने आरोप लगाया कि जब मजदूर अंदर आग से जूझ रहे थे, तब राज्य सरकार के मंत्री 32 घंटे बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे बंगाल के गरीब मजदूरों के साथ क्रूर मजाक बताया।

गृहमंत्री ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी प्रभावशाली लोग इस अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार के पीछे हैं, उन्हें जेल भेजा जाए। फिलहाल प्रशासन ने मृतकों की पहचान के लिए 16 डीएनए सैंपल लिए हैं और तलाशी अभियान जारी है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *