Donald Trump का ‘Economic Miracle’: टैरिफ नीति पर बरसे आलोचक, ट्रंप ने आंकड़ों से दिया करारा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी आर्थिक नीतियों का लोहा मनवाया है। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में लिखे एक लेख में ट्रंप ने विदेशी देशों पर लगाए गए भारी टैरिफ (शुल) का जोरदार बचाव किया। उन्होंने इसे ‘अमेरिकी आर्थिक चमत्कार’ करार देते हुए कहा कि इन फैसलों ने अमेरिका को फिर से पटरी पर ला खड़ा किया है।

आंकड़ों की बाजीगरी: ट्रंप के अनुसार, उनके प्रशासन ने महज एक साल में संघीय बजट घाटे में 27% की कटौती की है। सबसे चौंकाने वाला दावा मासिक व्यापार घाटे (Trade Deficit) को लेकर है, जिसमें 77% की भारी कमी आई है। ट्रंप ने लिखा, “जब मैंने टैरिफ लगाए थे, तो आलोचकों ने वैश्विक मंदी की भविष्यवाणी की थी। लेकिन आज अमेरिका 4.4% की दर से बढ़ रहा है और मुद्रास्फीति (Inflation) मात्र 1.4% पर है। यह इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।”

शेयर बाजार और आम आदमी: ट्रंप ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिकी श्रमिकों की वास्तविक आय में 1,000 से 2,000 डॉलर की वृद्धि हुई है। शेयर बाजार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके चुने जाने के बाद से मार्केट ने 52 बार नई ऊंचाई छुई है। उन्हें उम्मीद है कि ‘डाउ जोन्स’ जल्द ही 50,000 का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लेगा। ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें एक ‘सुस्त’ अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी, जिसे उन्होंने अपनी नीतियों से ‘चमत्कारिक’ बना दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *