PM Modi और वेनेजुएला के बीच फोन कॉल से हड़कंप! अमेरिका की बढ़ी टेंशन, क्या होगा नया ‘ऑयल डील’?

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर जारी तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेला है। पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज से फोन पर लंबी बातचीत की है। इस बातचीत की जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल मच गई है। खास तौर पर वॉशिंगटन (अमेरिका) इस पूरी बातचीत पर नजर गड़ाए हुए है।
बातचीत के मायने: यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला और अमेरिका के बीच जारी तनाव के दौरान सीधे तौर पर एंट्री ली है। वेनेजुएला की राष्ट्रपति ने इसे ‘भ्रातृत्व और आध्यात्मिक जुड़ाव’ वाली बातचीत बताया। दोनों नेताओं के बीच एनर्जी, एग्रीकल्चर, साइंस, फार्मास्यूटिकल्स और माइनिंग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी है। साल 2026 के लिए एक ‘कॉमन रोड मैप’ तैयार किया गया है, जो भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
अमेरिका को कड़ा संदेश: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद पीएम मोदी का यह कदम भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को दर्शाता है। पीएम मोदी ने वेनेजुएला की शांति, संप्रभुता और स्वतंत्रता के प्रति भारत की एकजुटता दोहराई है। तेल के खेल में भारत की यह सक्रियता दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि इससे अमेरिका के आर्थिक दबाव का असर कम हो सकता है।