दिल्ली में चुनाव आयोग और ममता बनर्जी की सीधी भिड़ंत, इस बड़े मुद्दे पर होगी चर्चा
February 1, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। सोमवार शाम को वह निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार की आपत्तियां और नाराजगी है।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि बंगाल में मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया के दौरान भारी अनियमितताएं और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पहले ही आयोग को 6 पत्र लिखे हैं। सोमवार को वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी। 2026 के चुनावों से पहले इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।