अंडर १९ विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान की महाजंग एशिया कप की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
February 1, 2026

अंडर १९ विश्व कप के सुपर सिक्स चरण में आज क्रिकेट जगत की दो सबसे बड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होने वाला यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर १ बजे शुरू होगा। पाकिस्तान के लिए जहां यह करो या मरो का मुकाबला है, वहीं अपराजेय भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारतीय टीम के पास हाल ही में युवा एशिया कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करने का यह सुनहरा मौका है। मैच का टॉस दोपहर १२:३० बजे होगा और लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क तथा जियो-हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगा। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।