‘चाचा मुझे बचा लीजिए मैं मरना नहीं चाहता’ परीक्षा से पहले मेधावी छात्र की दर्दनाक मौत
February 1, 2026

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रानीताल गांव में 11वीं कक्षा के छात्र अरमान सिंह ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 10 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं से पहले इस होनहार छात्र ने सुबह अपने चाचा के पास जाकर बचाने की गुहार लगाई थी। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
बचपन में पिता को खोने वाले अरमान को उसकी मां ने काफी संघर्षों से पाला था। छात्र की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने अरमान का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।