रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हुआ भारत और बजट में दिखी 7 प्रतिशत वाली रफ़्तार
February 1, 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की आर्थिक मजबूती का भरोसा दिलाया। उन्होंने साफ किया कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी भारत 7 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ रहा है, जिससे महंगाई पर लगाम और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पिछले 12 वर्षों के सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने वित्तीय अनुशासन और निरंतर विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। इस विकास का लाभ सीधे तौर पर किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुँचाया जाएगा। आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ भारत अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार होकर पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखा रहा है।