सीक्रेट वीडियो लीक! कल उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी कर रहे हैं रश्मिका-विजय?

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अब तक चर्चा थी कि यह जोड़ा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगा, लेकिन रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने तारीख को लेकर नया दावा कर दिया है। वीडियो के मुताबिक, रश्मिका और विजय कल यानी 2 फरवरी 2026 को उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में शादी करने जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियां सिटी पैलेस के बाहर से दावा कर रही हैं कि उन्होंने वहां के स्टाफ से पुख्ता जानकारी ली है। वीडियो में पैलेस के अंदर चल रही भव्य तैयारियों को भी दिखाया गया है। हालांकि, न तो विजय देवरकोंडा की तरफ से और न ही रश्मिका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन पैलेस की हलचल इस खबर को सच साबित करती दिख रही है।

खबरों की मानें तो पिछले साल अक्टूबर में विजय के हैदराबाद स्थित आवास पर एक निजी समारोह में दोनों की सगाई हुई थी। रश्मिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सगाई और शादी के सवालों पर मुस्कुराते हुए कहा था, “सबको पता है।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि उनके जीवन में अभी बहुत कुछ बड़ा हो रहा है। कल होने वाली इस ‘फेयरी टेल’ वेडिंग पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, जहां साउथ सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार एक-दूजे के होने वाले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *