फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटती ब्याज दरों के बीच जानें कहां मिल रहा है सबसे शानदार मुनाफा

फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटती ब्याज दरों के बीच जानें कहां मिल रहा है सबसे शानदार मुनाफा

नए साल में कई कमर्शियल बैंकों द्वारा एफडी पर ब्याज दरें घटाने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अब भी सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ८ प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। इसके बाद जना और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ७.७० प्रतिशत से अधिक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में आईडीएफसी फर्स्ट और यस बैंक ७.५० प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं, जबकि एक्सिस बैंक में यह दर ७.२० प्रतिशत है।

सरकारी बैंकों में एसबीआई ७.०५ प्रतिशत ब्याज के साथ भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। वहीं एचडीएफसी ७.१० प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक ६.९० प्रतिशत रिटर्न दे रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में दरें और भी कम हैं। विशेषज्ञों के अनुसार निवेश करते समय केवल ब्याज दर ही नहीं बल्कि सुरक्षा का भी ध्यान रखें। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ५ लाख रुपये तक की जमा राशि डीआईसीजीसी के तहत सुरक्षित रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *