इंडोनेशिया में प्रेमी जोड़े को सरेआम मारे गए १४० कोड़े कानून के खौफ से कांपे लोग
February 1, 2026

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में शरिया कानून का उल्लंघन करने पर एक अविवाहित जोड़े को सार्वजनिक रूप से १४० कोड़े मारे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उन पर शादी के बिना यौन संबंध बनाने और शराब पीने का आरोप था। सजा इतनी दर्दनाक थी कि बेंत की मार सहते हुए महिला मौके पर ही बेहोश हो गई।
आचे इंडोनेशिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां स्वायत्तता के तहत सख्त इस्लामिक कानून लागू हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह पिछले २० वर्षों में दी गई सबसे कठोर सजाओं में से एक है। उसी दिन पुलिस विभाग के एक सदस्य सहित कई अन्य लोगों को भी विभिन्न नियमों के उल्लंघन के लिए कोड़े मारे गए।