रक्षा बजट में मोदी सरकार की ऐतिहासिक बढ़ोतरी अब और भी मजबूत होगी देश की सीमाएं
February 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल ७.८५ लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार १.०४ लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जो कुल २१ प्रतिशत से भी अधिक है।
बजट का एक बड़ा हिस्सा यानी २.१९ लाख करोड़ रुपये विशेष रूप से आधुनिक हथियारों और तकनीक के लिए रखा गया है। सरकार ने इस बार स्वदेशी तकनीक के माध्यम से युद्ध सामग्री के उत्पादन पर सबसे अधिक जोर दिया है। इस कदम से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और भारतीय सेना की शक्ति में अभूतपूर्व इजाफा होगा।