आयुर्वेद के क्षेत्र में केंद्र सरकार का बड़ा दांव बनेंगे तीन नए संस्थान

आयुर्वेद के क्षेत्र में केंद्र सरकार का बड़ा दांव बनेंगे तीन नए संस्थान

केंद्रीय बजट में भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को नई संजीवनी देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा की है। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश में तीन नए ‘ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद’ स्थापित किए जाएंगे। सरकार आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ वैदिक कालीन उपचार पद्धतियों को भी मुख्यधारा में लाना चाहती है।

केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर ‘मेडिकल वैल्यू टूरिज्म हब’ के रूप में विकसित करना है। इसके तहत पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणालियों को विश्व पटल पर पेश किया जाएगा। इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि विदेशों से आने वाले मरीजों के लिए भारत एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *