केंद्रीय बजट झूठ का पुलिंदा है ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
February 1, 2026

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को ‘झूठ का कचरा’ करार देते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में राजनीतिक पैठ न बना पाने के कारण केंद्र ने राज्य के साथ भेदभाव किया है। उनके अनुसार, जीएसटी के जरिए बंगाल से सारा पैसा लिया जा रहा है, लेकिन राज्य को उसका हिस्सा नहीं मिल रहा।
ममता बनर्जी ने कहा कि बजट में केवल बड़ी-बड़ी बातें की गई हैं। उन्होंने बिहार को दी गई प्राथमिकता का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल की अनदेखी की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र जिस पैसे की बात कर रहा है, वह वास्तव में राज्य का अपना पैसा है जिसे केंद्र वापस नहीं दे रहा है।