धुरंधर’ पर धड़क 2 की डायरेक्टर का हमला: ‘घिनौनी फिल्म है, इसके डीएनए में नफरत और हिंसा भरी है!’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ अपनी सफलता के साथ-साथ अब बड़े विवादों में घिर गई है। रणबीर सिंह की इस फिल्म ने थिएटर्स के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी नंबर १ की पोजीशन हासिल कर ली है, लेकिन ‘धड़क २’ की निर्देशक शाजिया इकबाल ने फिल्म की राजनीतिक विचारधारा पर कड़ा प्रहार किया है। शाजिया ने इस फिल्म को ‘सीनिस्टर’ (घिनौना) करार दिया है।

शाजिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का गाना ‘Fa9la’ बैकग्राउंड में बजाते हुए लिखा, “क्या घिनौनी फिल्म है। यह कोई अनइंटेंशनल बात नहीं है, नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के डीएनए में है।” उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों पर भी तंज कसा जो इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। शाजिया ने कहा कि इंडस्ट्री के लोग अल्पसंख्यक समुदायों पर इसके असर को लेकर बेपरवाह हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि शाजिया ने कुछ ही घंटों बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार हैं, और यह फिल्म एक जासूसी मिशन पर आधारित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *