पंजाब में भीषण सड़क हादसा! पेड़ से जा टकराई बेकाबू कार, चालक की दर्दनाक मौत; सरपंच समेत ३ लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के होशियारपुर रोड पर बांयचा गांव के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। होशियारपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक गुरजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और गांव के सरपंच सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक की पहचान जहूरा निवासी गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। कार में सवार अन्य लोग—जहूरा के सरपंच राजेश कुमार, अश्विनी कुमार और लुधियाना की रहने वाली लक्ष्मी—बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसा दोपहर करीब ४:२० बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत तंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *