फ्रेश फूड के नाम पर परोसा जा रहा है महीनों पुराना जमा हुआ खाना

फ्रेश फूड के नाम पर परोसा जा रहा है महीनों पुराना जमा हुआ खाना

सोशल मीडिया पर वायरल एक चौंकाने वाले वीडियो ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी की असलियत उजागर कर दी है। एक्स (X) पर साझा की गई इस क्लिप में एक शख्स ने दिखाया है कि कैसे हम जिसे ताजा खाना समझकर ऑर्डर करते हैं, वह असल में डीप फ्रीजर में हफ्तों से जमाकर रखा गया फ्रोजन फूड होता है। वीडियो के अनुसार, कढ़ी, दाल, सब्जियां और यहां तक कि चावल भी पैकेट में बंद होकर फ्रीजर में पड़े रहते हैं और ऑर्डर मिलते ही उन्हें गर्म करके डिलीवर कर दिया जाता है।

स्टोर में काम करने वाले इस शख्स ने दावा किया कि वहां के कर्मचारी खुद भी इस खाने को खाने से बचते हैं। उसने बताया कि लंबे समय तक फ्रीज किए गए भोजन में न तो पोषण बचता है और न ही कुदरती स्वाद, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अंत में वह लोगों को सलाह देता है कि बीमारियों से बचने के लिए बाहर के इस दिखावे से दूर रहें और घर का बना ताजा भोजन ही अपनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *