सौतेली मां को लेकर फरार हुआ बेटा घर से गहने और नकदी भी गायब
February 1, 2026

हरियाणा के नूंह जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग बेटा अपनी ही सौतेली मां के साथ प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गया। पीड़ित रामकिशन ने बताया कि उसका बेटा करीब तीन महीने पहले उसके पास रहने आया था। इस दौरान किशोर और उसकी सौतेली मां के बीच नजदीकी बढ़ गई, जिसका अंदाजा पिता को बिल्कुल नहीं था।
रात के अंधेरे में दोनों प्रेमी घर में रखे 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर भाग निकले। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ने कोर्ट में शादी भी कर ली है। बेबस पिता अब न्याय के लिए पुलिस और मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटा रहा है। उसने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।