स्वास्थ्य बजट में भारी बढ़ोतरी के साथ भारत बनेगा ग्लोबल मेडिकल हब

स्वास्थ्य बजट में भारी बढ़ोतरी के साथ भारत बनेगा ग्लोबल मेडिकल हब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में १० प्रतिशत की वृद्धि करते हुए १,०६,५३० करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश में पांच क्षेत्रीय हब बनाए जाएंगे, जहां उपचार, शिक्षा और शोध की सुविधाएं एक साथ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, बायोफार्मा क्षेत्र के लिए १०,००० करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत तीन नए नाइपर (NIPER) संस्थान और एक हजार क्लीनिकल ट्रायल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए आयुष मंत्रालय के बजट में २० प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सरकार ने एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए पहली बार १,००० करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिससे अगले पांच वर्षों में १०,००० नए पेशेवर तैयार होंगे। साथ ही, आयुष्मान भारत और नेशनल हेल्थ मिशन के बजट में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे देश के बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय दवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *