15 लाख में 550 किमी की रेंज! टोयोटा ला रही है इलेक्ट्रिक ‘इबेला’, क्या टाटा-महिंद्रा के लिए खतरा?

हाइब्रिड कारों में सफलता के बाद टोयोटा अब भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपना पहला दांव खेलने जा रही है। कंपनी अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर इबेला (Urban Cruiser Ebella) को फरवरी 2026 में लॉन्च करने के लिए तैयार है। 20 जनवरी को अनवील हुई इस कार ने अपनी रेंज और फीचर्स से सबको चौंका दिया है।
दमदार बैटरी और रेंज: टोयोटा इबेला तीन वेरिएंट्स— E1, E2 और E3 में उपलब्ध होगी।
- E1 वेरिएंट: 49 kWh की बैटरी के साथ 440 किमी की रेंज।
- E2 और E3 वेरिएंट: 61 kWh की बड़ी बैटरी के साथ 543 किमी की शानदार रेंज।
फास्ट चार्जिंग और सुरक्षा: यह कार डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे महज 45 मिनट में बैटरी 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें ADAS लेवल 2, 360-डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग्स दिए गए हैं।
क्या होगी कीमत? अनुमानित तौर पर इसके बेस वेरिएंट (E1) की एक्स-शोरूम कीमत 15.79 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, वहीं टॉप मॉडल की ऑन-रोड कीमत 20.49 लाख रुपये तक जा सकती है। 25,000 रुपये में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो सीधा टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी।