भारत-यूरोपीय संघ FTA: पाकिस्तान और बांग्लादेश का बाजार खत्म? भारत का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता

भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) फाइनल हो गया है। इसे ‘सभी समझौतों की जननी’ कहा जा रहा है क्योंकि यह समझौता यूरोपीय बाजार में पिछले कई दशकों से चले आ रहे पाकिस्तान और बांग्लादेश के दबदबे को खत्म करने की ताकत रखता है।

इस समझौते के बाद, 96 प्रतिशत भारतीय उत्पादों को यूरोपीय देशों में जीरो ड्यूटी (शुलमुक्त) प्रवेश मिलेगा। अब तक पाकिस्तान ‘GSP प्लस’ और बांग्लादेश ‘कम विकसित देश’ होने के नाते इस बाजार का लाभ उठाते थे, लेकिन अब भारतीय निर्यातकों को मिलने वाली छूट से उनके लिए प्रतिस्पर्धा करना नामुमकिन हो जाएगा। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के अनुसार, वहां के व्यापारियों में डर है कि भारत ने एक मजबूत आर्थिक मोर्चा खोल दिया है, जिससे उनका कपड़ा और अन्य निर्यात उद्योग पूरी तरह बर्बाद हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *