अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ा प्लेबैक? पलाश सेन ने बॉलीवुड की ‘गंदी राजनीति’ की ओर किया इशारा!

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। अब इस विवाद में मशहूर सिंगर पलाश सेन (यूफोरिया) की एंट्री हुई है। पलाश के एक लेटेस्ट पोस्ट ने इशारा किया है कि अरिजीत के इस फैसले के पीछे बॉलीवुड इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति और कलाकारों का मानसिक शोषण हो सकता है।

पलाश सेन का सनसनीखेज खुलासा: अपनी फिल्म ‘फिलहाल’ के 24 साल पूरे होने पर पलाश ने अपना दर्द साझा किया। उन्होंने लिखा कि कैसे करियर की शुरुआत में उन्हें हतोत्साहित किया गया था। पलाश ने लिखा, “सच्चाई यह है कि मुझे पता है कि मेरा भाई अरिजीत प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है। मैं सालों पहले उसी स्थिति में था और मैंने अपना अलग रास्ता चुना था, जिस पर अब अरिजीत चलेगा।”

क्या अरिजीत भी हुए ‘इनसाइडर’ राजनीति के शिकार? अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को घोषणा की थी कि वह अब कोई नया प्लेबैक प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। पलाश के पोस्ट से साफ है कि अरिजीत शायद इंडस्ट्री के रवैये से तंग आ चुके हैं। क्या यह ‘नेपोटिज्म’ या ‘ग्रुपिज्म’ का असर है? पलाश का यह बयान बॉलीवुड के उस काले सच को उजागर कर रहा है, जहाँ टैलेंटेड सिंगर्स को भी दरकिनार करने की कोशिश की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *