लक्ष्मी भंडार की राशि में होगी 1800 रुपये की बढ़ोतरी? 5 फरवरी के बजट में ममता दे सकती हैं बड़ा सरप्राइज!

पश्चिम बंगाल की सबसे लोकप्रिय योजना ‘लक्ष्मी भंडार’ को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। 5 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकती हैं। माना जा रहा है कि 2026 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस भत्ते की राशि में एक बार फिर इजाफा किया जा सकता है।

वर्तमान में सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 1200 रुपये प्रति माह मिलते हैं। पिछले साल इस राशि को दोगुना किया गया था। अब चर्चा है कि चुनाव से पहले इसे 1500 से 1800 रुपये तक ले जाया जा सकता है। करीब 2.21 करोड़ महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं, जो बंगाल चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *