क्या फेसबुक और इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं इसे कैसे रोकें
February 3, 2026

एकझलक न्यूज डेस्क : क्या आपने कभी सोचा है कि फ्लिपकार्ट या अमेजन पर देखा गया सामान इंस्टाग्राम पर विज्ञापन बनकर कैसे आ जाता है? यह सीधा आपकी प्राइवेसी पर हमला है। मेटा आपकी बाहरी गतिविधियों को ट्रैक करके आपकी पसंद का डेटा चुराता है, जिससे आपकी ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम की सेटिंग्स में जाकर ‘Your activity off Meta technologies’ को तुरंत डिस्कनेक्ट करें। यहां से आप पुरानी हिस्ट्री मिटा सकते हैं और भविष्य की ट्रैकिंग भी बंद कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका डेटा सुरक्षित रहेगा और आपको बेवजह के विज्ञापनों से राहत मिलेगी।