बजट 2026 क्या टैक्स स्लैब वही रहने से आपकी जेब को होगा फायदा या नुकसान

बजट 2026 क्या टैक्स स्लैब वही रहने से आपकी जेब को होगा फायदा या नुकसान

एकझलक न्यूज डेस्क : क्या आपकी इनकम टैक्स की टेंशन खत्म हो गई? सरकार ने भले ही टैक्स स्लैब में बदलाव न किया हो, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से नया ‘इनकम टैक्स एक्ट’ लाकर टैक्स भरने की प्रक्रिया को बिल्कुल आसान बना दिया है। सबसे बड़ी राहत उन लोगों के लिए है जो विदेश घूमने जाते हैं या बाहर बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे भेजते हैं, क्योंकि अब टीसीएस (TCS) की दर घटाकर सिर्फ 2% कर दी गई है। साथ ही, अब आईटीआर (ITR) में गलती सुधारने के लिए 31 मार्च तक का अतिरिक्त समय मिलेगा।

शेयर बाजार के निवेशकों और व्यापारियों के लिए नियम अब थोड़े सख्त हो गए हैं। वायदा और विकल्प (F&O) में ट्रेडिंग महंगी कर दी गई है और शेयर बायबैक से होने वाली कमाई पर भी अब टैक्स देना होगा। हालांकि, सरकार ने मोटर दुर्घटना क्लेम से मिलने वाले ब्याज को पूरी तरह टैक्स-फ्री कर आम आदमी को मानवीय राहत दी है। इसके अलावा, विदेश से सामान मंगवाना अब सस्ता होगा क्योंकि कस्टम ड्यूटी में 10% की कटौती की गई है। स्लैब वही हैं, लेकिन इन छोटे बदलावों का असर आपके पूरे घरेलू बजट पर दिखने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *