क्या विज्ञापनों के झांसे में आकर आप भी ठगे जा रहे हैं? गोरा बनाने वाली क्रीमों के दावों से रहें सावधान

क्या विज्ञापनों के झांसे में आकर आप भी ठगे जा रहे हैं? गोरा बनाने वाली क्रीमों के दावों से रहें सावधान

एकझलक न्यूज डेस्क : क्या महज तीन हफ्ते क्रीम लगाने से कोई गोरा हो सकता है? दिल्ली के निखिल जैन ने जब ‘फेयर एंड हैंडसम’ के दावे पर भरोसा किया और नतीजा सिफर रहा, तो उन्होंने दिग्गज कंपनी इमामी को कोर्ट में घसीट लिया। यह मामला सिर्फ एक क्रीम का नहीं, बल्कि उन करोड़ों उपभोक्ताओं के हक का है जिन्हें लुभावने विज्ञापनों के जरिए गुमराह किया जाता है।

उपभोक्ता फोरम ने भ्रामक विज्ञापन के लिए इमामी पर 15 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। फोरम ने माना कि बिना पूरी जानकारी दिए गोरापन मिलने का वादा करना गलत है। शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 60 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी रकम उपभोक्ता कल्याण कोष में जाएगी। अगर आप भी किसी प्रोडक्ट के झूठे दावों से परेशान हैं, तो कानून का दरवाजा खटखटाना ही सबसे सही कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *