Valentine’s Day Special: पार्टनर देखता रह जाएगा आपका चेहरा! इस जादुई फेसपैक से १० दिन में पाएं चांद जैसा निखार

वैलेंटाइन डे यानी १४ फरवरी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हम न केवल अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं, बल्कि खुद भी सबसे खूबसूरत दिखना चाहते हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस बार आपका पार्टनर आपकी तारीफ करते न थके, तो अब समय आ गया है अपनी स्किन पर ध्यान देने का। ७ फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है, और यही सही समय है जब आप अपनी त्वचा को भीतर से निखार सकती हैं।

नाइट स्किन केयर रूटीन: रात का समय स्किन रिपेयर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सोने से पहले चेहरा धोना न भूलें। पहले किसी अच्छे फेसवाश से और फिर क्लींजिंग मिल्क से चेहरा साफ करें। इसके बाद टोनर और मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आपके पास कोई अच्छा फेस सीरम है, तो उसे जरूर लगाएं ताकि सुबह चेहरा फ्रेश दिखे। इसके साथ ही, डेड स्किन हटाने के लिए हफ्ते में दो बार स्क्रब करना भी जरूरी है।

जादुई फेसपैक बनाने का तरीका: इस प्राकृतिक फेसपैक को बनाने के लिए १ चम्मच बेसन, १ चम्मच दही, १-२ चुटकी हल्दी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और २०-२५ मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा दूध लेकर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे धो लें। यह पैक आपकी त्वचा की रंगत निखारेगा और आपको देगा एक नेचुरल ग्लो, जो किसी भी महंगे फेशियल से बेहतर होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *