मार्केटिंग और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर की बम्पर वैकेंसी, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया।

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल ३५० पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें मार्केटिंग ऑफिसर के ३०० पद और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के ५० पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु: मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास MBA/PGDM या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा २२ से ३० वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए स्नातक के साथ IIBF से संबंधित सर्टिफिकेट अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु २५ से ३५ वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतन और चयन: इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ४৮,৪৮০ रुपये से ৮৫,৯২০ रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (Interview), दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा।
आवेदन कैसे करें? इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ८५० रुपये है, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए १७५ रुपये तय किया गया है।