भारत-अमेरिका डील का धमाका! इन टेक्सटाइल शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट, क्या आपके पास हैं ये स्टॉक्स?

भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते ने भारतीय शेयर बाजार में जान फूंक दी है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार ने रिकॉर्ड बढ़त के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स में 2,256 अंकों और निफ्टी में 688 अंकों की जबरदस्त तेजी देखी गई। इस उछाल के सबसे बड़े हीरो टेक्सटाइल सेक्टर के शेयर रहे, जिनमें से कई ने 20% के ऊपरी सर्किट (Upper Circuit) को छू लिया।

क्यों आई टेक्सटাইল शेयरों में ये तेजी? अमेरिकी बाजार भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब है। टैरिफ कम होने से अब भारतीय कपड़े अमेरिका में सस्ते होंगे, जिससे ऑर्डर फ्लो में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

इन शेयरों ने मचाया गदर:

  • गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports): 20% की तेजी के साथ यह शेयर ₹694 के पार निकल गया। 5 साल का रिटर्न 771% है।
  • इंडो काउंट (Indo Count): खबर आते ही 20% उछला और ₹286.33 पर फ्रीज हो गया।
  • काइटेक्स गारमेंट्स (Kitex Garments): इसमें भी 20% की बढ़त रही और भाव ₹196 के पार चला गया।
  • पर्ल ग्लोबल (Pearl Global): 13% उछाल के साथ ₹1,800 पर पहुंचा। इस शेयर ने 5 साल में 1,927% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
  • केपीआर मिल और वेलस्पन लिविंग: इनमें क्रमशः 15% और 18% की भारी खरीदारी देखी गई।
  • वर्धमान और अरविंद लिमिटेड: ये शेयर भी 11-12% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *