PNB के लॉकर से असली सोना गायब, मिले नकली गहने! झुंझुनू में 6.50 करोड़ का महाघोटाला, बैंक मैनेजरों पर FIR

राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में करोड़ों रुपये के सोने के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक की तिजोरी से ग्राहकों का करीब 4.198 किलोग्राम सोना गायब मिला है, जिसकी कीमत लगभग 6.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में पता चला कि 73 पैकेटों में असली सोने की जगह नकली गहने भर दिए गए थे।

जिम्मेदारी सौंपते वक्त खुला राज इस घोटाले का खुलासा 28 जनवरी को तब हुआ जब वर्तमान शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग अपना कार्यभार डिप्टी मैनेजर सीमा माहला को सौंप रहे थे। स्ट्रॉन्ग रूम के निरीक्षण के दौरान पैकेटों में गड़बड़ी का शक हुआ। जब जांच की गई, तो बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। लॉकर में ग्राहकों द्वारा गोल्ड लोन के एवज में जमा कराए गए असली सोने की जगह इमिटेशन ज्वेलरी रखी हुई थी।

इन पर दर्ज हुआ मामला पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी और डिप्टी मैनेजर अनंत प्रकाश चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और बैंक के पुराने दस्तावेजों को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है। बैंक प्रशासन ने भी इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *