करीना की वापसी और अक्षय का तड़का! गोलमाल ५ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली ‘गोलमाल 5’ में अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है—और वह है अक्षय कुमार की एंट्री।
विलेन बनेंगे अक्षय कुमार? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी ने इस बार फिल्म की स्क्रिप्ट में बड़ा बदलाव किया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में एक विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जिनका मुकाबला अजय देवगन और उनकी पूरी गैंग से होगा। अक्षय और अजय की जोड़ी ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन गोलमाल यूनिवर्स में इन्हें आमने-सामने देखना दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े के साथ जॉनी लीवर और संजय मिश्रा भी हंसी का तड़का लगाएंगे। चर्चा यह भी है कि करीना कपूर खान की भी इस सीरीज में वापसी हो रही है।
शूटिंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम: रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत में मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने वाली है। रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, सेट पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। प्रोडक्शन टीम शेड्यूल को अंतिम रूप दे रही है और उम्मीद है कि १५ फरवरी के बाद किसी भी दिन शूटिंग फ्लोर पर जा सकती है।
रिलीज डेट: मेकर्स ‘गोलमाल 5’ को साल २०२७ की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। २००६ में शुरू हुई ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से लेकर अब तक, यह फ्रेंचाइजी भारत की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज बनी हुई है। अक्षय के आने से फिल्म का स्केल अब दोगुना हो गया है।