भारत-अमेरिका डील का धमाका! बाजार खुलते ही बरसे 20 लाख करोड़, निवेशकों की हुई चांदी!

भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते ने भारतीय शेयर बाजार में सुनामी जैसी तेजी ला दी है। मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशकों की झोली में चंद मिनटों के भीतर 20 लाख करोड़ रुपये आ गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 455 लाख करोड़ रुपये से उछलकर सीधे 474 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

निफ्टी 50 ने भी आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंडेक्स में 1,200 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जो इसके इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। इस तेजी के बीच भारत फोर्ज, अशोक लेलैंड और फेडरल बैंक जैसे शेयरों ने अपने 52-हफ्ते के नए उच्चतम स्तर को छू लिया है।

विशेष रूप से टेक्सटाइल और केमिकल सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल्स और अरविंद जैसे शेयरों में 20% तक का अपर सर्किट लगा। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी में भी वेलस्पन लिविंग, आरती इंडस्ट्रीज और ट्राइडेंट जैसे शेयरों ने निवेशकों को 10 से 20 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया। विश्लेषकों का मानना है कि इस ट्रेड डील से अमेरिका को निर्यात करने वाली कंपनियों के मुनाफे में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *