आईने के सामने ‘नागिन’ का जलवा! खुद की खूबसूरती देख झूम उठा काला सांप, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विशाल काले सांप का वीडियो तहलका मचा रहा है, जो किसी फिल्मी स्टार की तरह आईने के सामने खड़े होकर खुद को निहार रहा है। महाराष्ट्र के कल्याण के मशहूर ‘सर्प मित्र’ राज गायकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@snakefriend_raj) पर इस दुर्लभ नजारे को साझा किया है। इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन से अधिक व्यूज और 59 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो की शुरुआत में एक बड़ा काला सांप घर के अंदर रखे आईने के पास बैठा नजर आता है। पहले तो वह शांति से खुद को देखता है, लेकिन अगले ही पल वह हवा में लहराने लगता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो वह कोई शानदार नृत्य कर रहा हो। हालांकि, हकीकत कुछ और ही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई डांस नहीं बल्कि एक क्षेत्रीय लड़ाई (Territorial fight) है।

दरअसल, सांप आईने में अपने ही प्रतिबिंब को दूसरा प्रतिद्वंद्वी सांप समझ बैठा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप अपनी जीभ निकालकर आईने की ओर बढ़ता है, लेकिन जैसे ही उसे अहसास होता है कि दूसरा सांप भी वही कर रहा है, वह तेजी से पीछे हट जाता है। इस वीडियो पर नेटिजन्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है सांप सोच रहा है- मैं इतनी सुंदर हूं मैं क्या करूं?” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “बेचारे को लगा कि उसे अपना कोई जोड़ीदार मिल गया है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *