मोदी के आगे झुके ट्रंप! टैरिफ युद्ध खत्म, भारत पर आयात शुल्क घटाकर किया 18%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आक्रामक कूटनीति ने एक बार फिर दुनिया को लोहा मनवाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो लगातार भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे थे, अब नरम पड़ गए हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता हुआ है, जिसके तहत वाशिंगटन ने भारतीय सामानों पर लगने वाले शुल्क को घटाकर 18% कर दिया है। यह मोदी सरकार के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।
पिछले साल अप्रैल से शुरू हुआ यह विवाद तब गहरा गया था जब ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने के कारण भारत पर 50% तक टैरिफ थोप दिया था। लेकिन फरवरी का महीना दोनों देशों के लिए ‘लकी’ साबित हुआ। 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 6 दौर की वार्ताओं के बाद, यह समझौता अंततः मुकाम पर पहुंचा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की वॉशिंगटन यात्राओं और निरंतर संवाद ने ट्रंप प्रशासन को यह अहसास कराया कि भारत के साथ व्यापारिक हितों को नजरअंदाज करना अमेरिका के लिए घाटे का सौदा होगा।
इस समझौते का मुख्य लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने इस डील पर मुहर लगाई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि यह बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की उभरती हुई ताकत का प्रमाण है।