ज़ूम ऐप में मिली बड़ी सुरक्षा खामी! सरकारी चेतावनी के बाद मचा हड़कंप, कहीं आप भी तो नहीं पुराने वर्जन पर?

अगर आप रोजाना ऑफिस मीटिंग्स के लिए जूम (Zoom) ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो भारत सरकार की ताज़ा चेतावनी आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने जूम के एंटरप्राइज नेटवर्क में एक “गंभीर सुरक्षा खामी” का पता लगाया है। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स न केवल आपकी निजी बातचीत सुन सकते हैं, बल्कि कंपनी का गुप्त डेटा भी चोरी कर सकते हैं।

कैसे काम करता है यह खतरा? CERT-In के मुताबिक, ज़ूम नोड मल्टीमीडिया राउटर (MMR) में ‘कमांड इंजेक्शन’ नाम की एक खामी पाई गई है। इसकी मदद से साइबर अपराधी सिस्टम में घुसकर एडमिन एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं और पूरे नेटवर्क को ठप कर सकते हैं। यह समस्या मुख्य रूप से ज़ूम के उन एंटरप्राइज वर्जन में है जिनका इस्तेमाल कॉर्पोरेट ऑफिस और बड़ी संस्थाएं करती हैं।

प्रभावित वर्जन और बचाव: रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़ूम नोड मीटिंग्स के वर्शन ५.२.१७१६.० से पुराने सभी वर्जन इस समय खतरे की जद में हैं। सरकार ने सलाह दी है कि साइबर हमलों से बचने के लिए यूजर्स को तुरंत अपने ऐप और सिस्टम को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना चाहिए। ज़ूम ने भी अपने यूजर्स को सूचित किया है कि वे तुरंत सुरक्षा पैच इंस्टॉल करें। याद रखें, साइबर सुरक्षा के इस दौर में एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी मेहनत और डेटा को खतरे में डाल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *