सावधान! १० रुपये के नोट बंद होने की खबरों में कितनी है सच्चाई? रिजर्व बैंक ने दिया बड़ा अपडेट

इन दिनों बाजार में १० रुपये के नोट को लेकर एक अजीब सी घबराहट देखी जा रही है। जगह-जगह यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या सरकार १० रुपये के नोटों को बंद करने वाली है? इस अफवाह के पीछे की मुख्य वजह बाजार में मौजूद फटे और चिपकाए हुए नोटों की बढ़ती संख्या है।

आम जनता की परेशानी: ऑटो या रिक्शा में सफर के दौरान जब यात्री किराया देते हैं, तो उन्हें बदले में ऐसे नोट मिलते हैं जिन्हें दुकानदार लेने से इनकार कर देते हैं। कई बार नोट टेप से चिपकाए हुए या जले हुए होते हैं। जब यात्री इसका विरोध करते हैं, तो चालक यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि “बाजार में खुल्ले (Change) की कमी है।”

क्या कहता है रिजर्व बैंक (RBI)? आपको बता दें कि १० रुपये के नोट बंद होने की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। वर्तमान में बाजार में १० रुपये के सभी नोट वैध हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आता, तब तक इन अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि आपके पास फटे नोट हैं, तो आप उन्हें बैंक की शाखा में जाकर बदल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *