१५ ओवर में २०० रन! खौफ में दुनिया के गेंदबाज, पहले ही मैच में अमेरिका से भिड़ेगी टीम इंडिया

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है। ७ फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-२० वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। टीम इंडिया अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, लेकिन इस बार कप्तान रोहित नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव हैं। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बांग्लादेश का बाहर होना और पाकिस्तान का भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारत का दबदबा: ग्रुप ‘ए’ में मौजूद भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है। कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने पिछले ५६ मैचों में से ४८ में जीत दर्ज की है। ईशान किशन की फॉर्म और अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी भारत को सबसे मजबूत दावेदार बनाती है। क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी-२० वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है, ऐसे में सूर्या के पास इतिहास रचने का मौका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *