धुरंधर 2 टीजर धमाका: रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख उड़ जाएंगे होश, क्या फिर टूटेगा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?

सुपरस्टार रणवीर सिंह के फैंस के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर २: द रिवेंज’ का टीजर आज ३ फरवरी को दोपहर १२:१२ बजे रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणवीर सिंह का ‘जसकीरत सिंह रांगी’ वाला अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। पहले भाग की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब हमजा (रणवीर) का मिशन और भी खतरनाक होने वाला है, जहां उसका मुकाबला मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होगा।
इस फिल्म के साथ मेकर्स ने कुछ बड़े चौंकाने वाले फैसले भी लिए हैं। फिल्म के म्यूजिक राइट्स अब ‘सारेगामा’ के बजाय ‘टी-सीरीज’ के पास हैं। वहीं, ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स का साथ छोड़ मेकर्स ने ‘जियो हॉटस्टार’ से हाथ मिलाया है। फिल्म के टीजर में रहस्यमयी ‘बड़े साहब’ की झलक ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ १९ मार्च २०२६ को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।