परीक्षा शुरू होने से पहले दहला कूचबिहार! आग और धमाके के बीच सहमे बोर्ड परीक्षार्थी

कूचबिहार के तूफानगंज में माध्यमिक (१०वीं) परीक्षा के पहले ही दिन एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के भीतर गैस सिलेंडर फटने से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि परीक्षा देने आए छात्र और उनके माता-पिता दहशत में आ गए।

कैसे हुआ हादसा: जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्कूल के रसोईघर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को खींचकर स्कूल के मैदान में पहुंचाया। लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया।

बाल-बाल बचे छात्र: मैदान में धमाका होने के कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई, लेकिन विस्फोट की आवाज से छात्र बुरी तरह डर गए। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभाला और छात्रों को सांत्वना देकर परीक्षा शुरू कराई। परीक्षा के दिन हुए इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *