महाभारत कालीन ‘विदुर नीति’ का आधुनिक सार! तरुण विजय ने सीएम धामी को भेंट की अपनी पुस्तक ‘मंत्र विप्लव’

प्रसिद्ध संपादक और पूर्व सांसद तरुण विजय ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें अपनी नूतन कृति ‘मंत्र विप्लव’ भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने तरुण विजय के बौद्धिक लेखन की मुक्तकंठ से सराहना की और पुस्तक के विषयों के प्रति अपनी जिज्ञासा व्यक्त करते हुए इसे पढ़ने की इच्छा जताई।

विदुर नीति और आधुनिक संघर्ष: ‘मंत्र विप्लव’ महाभारत कालीन विदुर नीति पर आधारित गद्य निबंधों का एक अनूठा संग्रह है। इस पुस्तक में विशेष रूप से ‘मन्त्री विप्लव दशा’ यानी प्रशासनिक उथल-पुथल की स्थिति और उस कठिन दौर से बाहर निकलने के संघर्ष को विस्तार से समझाया गया है। लेखक ने प्राचीन दर्शन को वर्तमान शासन और राजनीति के संघर्षों के साथ जोड़कर एक नई दृष्टि प्रदान की है।

लोकार्पण की पृष्ठभूमि: गौरतलब है कि इस पुस्तक का भव्य लोकार्पण हाल ही में विश्व पुस्तक मेले में हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले और विद्वान सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी ने इस कृति का विमोचन किया था। तब से ही यह पुस्तक राजनीति और साहित्य के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंट किए जाने के बाद इसकी चर्चा अब और तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *