भारत-पाक बॉर्डर पर आधी रात को ड्रोन वाली साजिश! BSF ने पकड़ी 10 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तान के उड़े होश!

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से भेजी गई हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है।

रेगिस्तान में सर्च ऑपरेशन और बड़ी कामयाबी खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 14 बीडी के पास चक 1 बीएम में बीएसएफ (BSF) और स्थानीय पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। कार्यवाहक थानाधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। तलाशी के दौरान चार पैकेट बरामद किए गए, जो ड्रोन के जरिए सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में गिराए गए थे।

10 करोड़ की खेप बरामद बरामद किए गए चारों पैकेटों में लगभग 2 किलो 25 ग्राम हेरोइन भरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पाकिस्तान से आए ड्रोन ने अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा के अंदर ये पैकेट फेंके थे। इस घटना के बाद से सीमावर्ती इलाकों में गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि भारतीय सीमा के भीतर इस खेप की डिलीवरी किसे लेनी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *