अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे PM मोदी!

प्रखर राष्ट्रवादी और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंडित जी के दर्शन को आधुनिक भारत के निर्माण की धुरी बताया है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दरअसल पंडित दीनदयाल जी के ‘अंत्योदय’ संकल्प का ही विस्तार है।

एकात्म मानववाद और आधुनिक भारत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि राजनीति केवल सत्ता पाने का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के संतुलन को समाज की पूर्णता के लिए आवश्यक बताया। आज ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियान उसी स्वदेशी और स्वावलंबी भारत की सोच का हिस्सा हैं, जिसकी कल्पना पंडित जी ने की थी।

मध्य प्रदेश: किसान और अंत्योदय का संगम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्व के साथ साझा किया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने वर्ष 2025-26 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है। राज्य में सिंचाई क्षेत्र को 6.5 मिलियन हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 करोड़ हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। केन-बेतवा और नर्मदा लिंक परियोजनाओं के जरिए लाखों किसानों की तकदीर बदली जा रही है। 30 लाख किसानों को सोलर पंप देना और कृषि अनुसंधान केंद्रों की स्थापना करना, पंडित जी के कृषि-प्रधान भारत के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में बड़े कदम हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *