UP Budget 2026: बजट से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को मिलेगी नई दिशा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बजट पेश किए जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास को लेकर अपना विजन स्पष्ट किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट राज्य को ‘एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता का ‘दशकीय प्रमाण’ है। उन्होंने युवाओं के स्वाभिमान, किसानों की समृद्धि और मातृशक्ति के सशक्तिकरण को इस बजट का केंद्र बिंदु बताया। यह योगी सरकार का लगातार 10वां बजट है, जिसका आकार 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में इस ऐतिहासिक बजट को पेश करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *