‘अजीत दादा की मौत सिर्फ हादसा नहीं, साजिश है!’ इजरायली जासूसी स्टाइल मर्डर का रोहित पवार ने किया दावा!

महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने वाला एक बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के विधायक रोहित पवार ने अपने चाचा और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रोहित पवार ने सीधे तौर पर इसे एक ‘षड्यंत्र’ करार देते हुए दावा किया है कि इस पूरी घटना में साजिश की बू आ रही है। बारामती में हुए इस विमान हादसे के करीब दो हफ्ते बाद रोहित का यह रुख सियासी गलियारों में हड़कंप मचा चुका है।

रोहित पवार ने इजरायली खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ पर आधारित एक किताब का जिक्र करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “किताब कहती है कि अगर किसी को मारना है, तो सबसे आसान तरीका उसके ड्राइवर को मारना है।” रोहित ने सवाल उठाया कि दुर्घटना से पहली शाम को अजीत दादा को सड़क मार्ग से पुणे जाना था, फिर अचानक रात के वक्त चार्टर्ड फ्लाइट बुक करने का फैसला क्यों लिया गया? उन्होंने विमान कंपनी VSR और ARROW की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उड़ान से पहले तकनीकी जांच सही से हुई थी? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे से ठीक पहले विमान का ‘ट्रांसपोंडर’ जानबूझकर बंद किया गया हो सकता है।

रोहित यहीं नहीं रुके, उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच पर भी संदेह जताया और कहा कि जांच एजेंसी दबाव में काम कर रही है। रोहित आज दिल्ली के प्रेस क्लब में दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने कमांडर कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड और हैंगर के सीसीटीवी फुटेज पर भी सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र की जनता अब यह जानना चाहती है कि क्या अजीत पवार की मौत के पीछे वाकई कोई अदृश्य शक्ति थी या यह महज एक तकनीकी विफलता थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *