जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा! टीएमसी नेता को 1 किलोमीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, मौत के बाद पुलिस पर पथराव!

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) अल्पसंख्यक सेल के ब्लॉक अध्यक्ष लुतफर रहमान (48) की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब वह अपनी 14 वर्षीय बेटी को ट्यूशन से लेकर घर लौट रहे थे। गोशालामोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बेटी सड़क के किनारे गिर गई, लेकिन लुतफर रहमान बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गए। निर्दयी ट्रक चालक ने उन्हें लगभग एक किलोमीटर तक घसीटा। असम मोड़ पर स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोका और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लुतफर रहमान को मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात करना पड़ा। टीएमसी नेताओं ने इस घटना में साजिश की आशंका जताई है और पुलिस से गहन जांच की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शौभनिक मुखर्जी ने माना कि रात में उस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति एक बड़ी समस्या है और जल्द ही वहां सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *