फ्रांस का सबसे खौफनाक मामला! 79 वर्षीय बुजुर्ग ने 55 साल में 89 बच्चों का किया यौन शोषण, भारत समेत कई देशों में फैला था जाल!

फ्रांस में एक ऐसी हैवानियत की कहानी सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। 79 वर्षीय जैक लावुगल (Jacques Laveugle) पर पिछले 55 वर्षों में 89 नाबालिगों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जांचकर्ताओं को आरोपी के एक डिजिटल संस्मरण (15 खंडों की डायरी) से इन अपराधों का पता चला, जिसे उसने खुद लिखा था।

डायरी के अनुसार, लावुगल ने 1967 से 2022 के बीच फ्रांस के अलावा भारत, स्विट्जरलैंड, मोरक्को और अल्जीरिया जैसे देशों में शिक्षक या कोच के रूप में काम करते हुए बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, उसने अपनी कैंसर पीड़ित माँ और 92 वर्षीय चाची की हत्या करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने उसकी पुरानी तस्वीरें जारी कर पीड़ितों से सामने आने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *