राखी सावंत ने की अमिताभ की मिमिक्री, जया बच्चन को दी ‘बोटॉक्स’ और ‘हेयर कलर’ कराने की सलाह

बॉलीवुड की ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को निशाना बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राखी, अमिताभ-जया और रेखा के रिश्तों पर ऐसी बातें कहती नज़र आ रही हैं, जिससे नेटिज़न्स भड़क गए हैं।
राखी ने वीडियो में अमिताभ बच्चन की नकल करते हुए कहा, “अमित जी, अब तो दो पत्नियां रखने का ज़माना है, आप रेखा जी को भी अपना लीजिए।” उन्होंने जया बच्चन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतने पैसे होने के बावजूद जया जी ढंग के कपड़े नहीं पहनतीं। राखी ने यहाँ तक कह दिया, “रेखा जी, अमिताभ के साथ रानी जैसी लगती हैं, जबकि जया जी उनके सामने नौकरानी जैसी लगती हैं।”
राखी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने जया बच्चन को सलाह दी कि वे अपने बालों को कलर करवाएं और चेहरे पर ‘बोटॉक्स’ करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें रेखा और जया में से किसी एक को अमिताभ के लिए चुनना हो, तो वह रेखा को ही चुनेंगी। राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए दिग्गज कलाकारों का अपमान कह रहे हैं।